संतकबीरनगर, अक्टूबर 13 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में अब मनचलों की कुंडली बनेगी और गांवों में महिला पुलिस कर्मी पहुंचेगी। मनचलों पर शिकंजा कसने से लेकर महिलाओं के सम्मान तक तैयारी है। इसके लिए नवरात्र में 10 दिनों तक विशेष अभियान चलेगा। इसमें महिला सुरक्षा के साथ मनचलों पर शिकंजा कसने, साइबर अपराधों से बचाव, बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता और पीड़ित महिलाओं को सहयोग देने पर जोर रहेगा। अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद की ओर से डीएम-एसपी को पत्र जारी कर निर्देश दिए गए हैं। इसमें बहादुरी का परिचय देने वाली महिलाओं, महिला खिलाड़ियों, मेधावी छात्राओं, दिव्यांग महिलाओं और बालिकाओं, महिला डॉक्टरों, नर्सों, शिक्षिकाओं तथा सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करने की योजना है। 14 अक्टू...