Santkabir Nagar News: मध्यस्थता के माध्यम से विवादों का होगा निस्तारण
संतकबीरनगर, अगस्त 25 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। उच्च न्यायालय मध्यस्थता एवं सुलह केन्द्र तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संतकबीरनगर द्वारा राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान के अंतर्गत आमजन को मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान के तहत वैवाहिक विवाद, दुर्घटना मुआवजा, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, वाणिज्यिक एवं सेवा विवाद, उपभोक्ता विवाद, ऋण वसूली, बंटवारा, बेदखली, भूमि अधिग्रहण सहित अन्य उपयुक्त सिविल मामलों को मध्यस्थता के लिए संदर्भित किया जा सकता है।मध्यस्थता प्रक्रिया प्रशिक्षित एवं दक्ष मध्यस्थों द्वारा कराई जाती है तथा पक्षकारों की सुविधा के अनुसार ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से संचालित की जा सकती है। यह भी पढ़ें- मध्यस्थता से विवादों के समाधान पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.