Santkabir Nagar News: मदरसे से लापता छात्र मेंहदावल बाईपास से बरामद
संतकबीरनगर, अक्टूबर 7 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने गुमशुदा मदरसे के छात्र को 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि सोमवार की रात करीब 8 बजे मदरसा दारुल उलूम फैजाने हाफिजी मिल्लत, मोहल्ला बिधियानी के मौलाना मुफ्ती अबूबकर ने थाने पर सूचना दी कि 14 वर्षीय छात्र कपड़ा सिलवाने बाहर निकला था और नमाज के समय गिनती में गायब मिला।सूचना पर पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से तलाश शुरू की। लगातार प्रयास के बाद मंगलवार को छात्र को मेहदावल बाईपास से सकुशल बरामद कर लिया।कोतवाल ने छात्र की काउंसलिंग कर परिजनों को बुलाया और सभी औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें सुपुर्द कर दिया। छात्र के मिलने पर परिजनों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.