संतकबीरनगर, सितम्बर 26 -- Santkabir Nagar News: सेमरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। दुधारा थाना क्षेत्र में मटन की खरीदारी के दौरान कथित घटतौली को लेकर विवाद सामने आया है। दुधारा गांव निवासी शमसुद्दीन पुत्र सहाबुद्दीन उर्फ चीनक ने थानाध्यक्ष दुधारा को शिकायती पत्र देकर एक महिला पर विवाद, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की मौके पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।शिकायती पत्र के मुताबिक, शमसुद्दीन दुधारा सरकारी अस्पताल चौराहे पर मुर्गी का मटन बेचने की दुकान करता है। आरोप है कि 23 सितंबर को दोपहर करीब एक बजे महिला उसकी दुकान पर मटन खरीदने पहुंचीं। दुकानदार के अनुसार, 200 प्रति किलो के हिसाब से 100 का करीब 500 ग्राम मटन तौलकर दिया गया। महिला मटन लेकर घर चली गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि करीब आधे घंटे बाद महि...