संतकबीरनगर, अगस्त 9 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मजदूर की पिटाई के मामले में तीन सगे भाई समेत 09 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया।

मामले का विवरण बयारा गांव के रहने वाले पीड़ित बुद्धिसागर पुत्र फूलचंद का आरोप है कि मजदूरी का कार्य करता है। वह 27 जुलाई 2026 को विपुल राय की आराजी नंबर- 208 पर बाउंड्रीवाल बना रहे थे। शाम साढ़े पांच बजे प्लाट पर विधियानी गांव के कृष्णकान्त राय, अशोक राय, सुनील राय, अरविन्द राय, दिलीप राय, गिरिराज राय, पुष्पेन्दर राय उर्फ डिम्पल राय, शिशेन्द्र राय उर्फ दीपू, अविनाश राय उर्फ दीपक राय गोलबंद होकर कुछ लोग रिवाल्वर व पिस्टल लेकर कुछ लोग लाठी डन्डे लेकर आए। आरोप है कि उक्त लोग ने उसे जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया।

आरोपियों का हमला विपुल राय की जमीन पर काम करने की बात कहने पर उसे प...