Santkabir Nagar News: भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में बनी रणनीति
संतकबीरनगर, अगस्त 10 -- Santkabir Nagar News: बेलहर, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर विकास खंड के भगौसा गांव में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद आगमन की तैयारियों और क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर रणनीति बनाई गई।बैठक को संबोधित करते हुए विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। साथ ही संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.