Santkabir Nagar News: बढ़या ठाठर चौराहे पर मिला अज्ञात महिला का शव, शिनाख्त नहीं
संतकबीरनगर, अगस्त 12 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल थाना क्षेत्र के बढ़या ठाठर चौराहे पर मंगलवार को लगभग 50 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव मिलने से आसपास के लोगों में चर्चा फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया।स्थानीय लोगों के अनुसार महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और भिक्षा मांगकर अपना जीवन-यापन कर करती थी। पिछले कई दिनों से चौराहे के आसपास ही रह रही थी। लोगों ने बताया कि महिला काफी समय से बीमार भी चल रही थी। मंगलवार को उसे चौराहे के पास लोगों ने मृत अवस्था में देखा। इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के लोगों से महिला के बारे में जानकारी ली। हालांकि देर शाम तक महिला की पहचान नहीं हो सकी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.