संतकबीरनगर, नवम्बर 7 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में 22 सितंबर 2026 को ब्रह्मानंद यादव की निर्मम हत्या मामले में तीन आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका हाईकोर्ट से भी खारिज हो गई। इसके बाद पुलिस गिरफ्तारी के लिए सक्रिय हो गई है। पुलिस का दावा है जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।पहलवान ब्रम्हानंद यादव की हत्या 22 सितंबर को गिठिनी बाजार जाते समय की गई थी। आरोप है कि रास्ते में घात लगाकर बैठी निशा यादव और शीला देवी ने उनकी आंखों में पिसा हुआ लाल मिर्च पाउडर डाल दिया था। इसके बाद अन्य सहआरोपितों ने लाठी-डंडे, गड़ासे और फरसे से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में आरोपित निशा यादव और शीला देवी की ओर से जिला एवं सत्र ...