संतकबीरनगर, जुलाई 28 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के डीएम आलोक कुमार ने 18 अधिकारियों का माह जुलाई का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए हैं। ये सभी अधिकारी प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम की अध्यक्षता में विगत दिवस आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान अनुपस्थित रहे।

बैठक का महत्व प्रभारी मंत्री के जनपद भ्रमण के दौरान रविवार को समय अपराह्न 1:00 बजे से जनपदीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आहूत की गयी थी। मुख्य विकास अधिकारी ने मिनट-टू-मिनट कार्यकम भी जारी किया था। समीक्षा बैठक में जनपद के समस्त अधिकारियों को अद्यतन प्रगति के साथ प्रतिभाग करना था। किसी भी विभाग का कोई भी प्रकरण बैठक के दौरान आ सकता है। उक्त बैठक में जनपद के समस्त जनप्रतिनिधि की उपस्थिति होती है। जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति होने पर क्षेत्र स्तर ...