Santkabir Nagar News: बैंड-बाजे के साथ जिला बदर अभियुक्त को पुलिस ने कराया सीमा से बाहर
संतकबीरनगर, जुलाई 19 -- Santkabir Nagar News: नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। महुली पुलिस ने शनिवार को जिला बदर आदेश का सख्ती से पालन कराते हुए एक अभियुक्त को बैंड-बाजे के साथ संतकबीरनगर की सीमा से बाहर कराया। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य अपराधियों में कानून का भय पैदा करना और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना बताया गया।पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र एवं थाना प्रभारी महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जिला बदर आदेश का अनुपालन कराते हुए शिवम पुत्र रामदरश निवासी महुली खास को बैंड-बाजे के साथ जनपद की सीमा से बाहर कराया। पुलिस ने अभियुक्त को स्पष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.