संतकबीरनगर, जुलाई 25 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में उपजिलाधिकारी सुधीर कुमार ने मेंहदावल क्षेत्र में स्थित करमैनी बेलौली तटबंध का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने परियोजना पर हुए कार्य का भी जायजा लिया। विभागीय अधिकारियों से बाढ़ निरोधक व्यवस्था की जानकारी लेने के साथ ही तटबंध के अन्य कार्यों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया।उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार मेंहदावल क्षेत्र के पूर्वी उत्तरी क्षेत्र में स्थित करमैनी-बेलौली तटबंध का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तटबंध को जहां देखा वही अति संवेदनशील स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही जेई से तटबंध की सुरक्षा के बावत सवाल जवाब किया। एसडीएम ने कहा कि हो रहे कार्य जल्द पूरे कराए जाएं। बांध के निर्माण कार्य में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त न...