संतकबीरनगर, जुलाई 20 -- Santkabir Nagar News: बेलहर, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बेलहरकला वार्ड नंबर 7 निवासी रमेश चंद्र राय ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि 17 जुलाई की रात अज्ञात चोर उनके घर के पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुस गए। इसके बाद चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी व बक्सों में रखे सोने-चांदी के जेवर, करीब दो हजार रुपये नकद तथा अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया। पीड़ित के अनुसार सुबह घटना की जानकारी होने पर घर में बिखरा सामान देखकर चोरी का पता चला। इसके बाद उन्होंने बेलहर थाने पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...