संतकबीरनगर, अक्टूबर 23 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले की सहकारी समितियों पर कार्यरत कर्मचारी प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर वेतन व अन्य समस्याओं को लेकर कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। कुछ कर्मचारी लखनऊ में हो रहे धरने में शामिल होने गए हैं तो अन्य कर्मचारी भी हड़ताल के समर्थन में कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। बी-पैक्स कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते जिले की अधिकांश समितियों पर ताले लटक गए हैं।जिला अध्यक्ष सुनील दुबे, जिला उपाध्यक्ष रितेश श्रीवास्तव और जिला महामंत्री रामचंद्र यादव ने कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। कहा वेतन व्यवस्था, सेवा सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा को लेकर कर्मचारी परेशान हैं। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: पैक्स कर्मचारियों का आन्दोलन शुरू, लखनऊ में धरना प्रदर्श...