Santkabir Nagar News: बीज के लिए ई लाटरी में चयनित किसानों को नही मिला बीज
संतकबीरनगर, सितम्बर 10 -- Santkabir Nagar News: पौली, हिन्दुस्तान संवाद। खरीफ के सीजन में ऑनलाइन आवेदन करने के बाद जिन किसानों का ई लाटरी सिस्टम के तहत चयन हुआ उन्हें कृषि विभाग बीज उपलब्ध नहीं करा पाया। उर्द के बीज के लिए किसानों का चयन हुआ था। मामला जनपद के हैंसर ब्लाक का है। ई लाटरी के जरिये चयनित हुए किसान कृषि विभाग का चक्कर लगाने को मजबूर हैं।क्षेत्र के राधेश्याम, जगदीश, अभिमन्यु, नरेंद्र आदि किसानों ने बताया कि क्षेत्र के लगभग दो दर्जन किसानों का उर्द के बीज के लिए ई लाटरी के माध्यम से चयन हुआ था। खरीफ का सीजन अब गुजरने को है लेकिन कृषि विभाग द्वारा चयनित किसानों को उर्द का बीज उपलब्ध नहीं कराया। ग्रामीणों ने पूरे प्रकरण की जांच उच्च अधिकारियों से कराए जाने की मांग किया है। इस संबन्ध में एडीओ एजी हैंसर फिरतू राम ने बताया कि अब तक उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.