Santkabir Nagar News: बारिश के बीच फीडर-1 में पूरी रात गुल रही बिजली
संतकबीरनगर, जुलाई 13 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल कस्बे की बिजली व्यवस्था लगातार दूसरे दिन भी पटरी पर नहीं लौट सकी। शुक्रवार को तहसील फीडर में तकनीकी खराबी के कारण करीब 20 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने के बाद शनिवार की शाम फीडर-1 में आई खराबी से कस्बे की आधी आबादी पूरी रात अंधेरे में रही। उमस भरी गर्मी और मच्छरों के प्रकोप से लोगों की रात जागकर कटी। रविवार सुबह करीब सात बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली。 यह भी पढ़ें- Basti News: 10 घंटे गुल रही 10 हजार घरों की बिजलीबिजली आपूर्ति में बाधा शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे हल्की बारिश शुरू होते ही पूरे कस्बे की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बारिश थमने के कुछ देर बाद फीडर-2 से जुड़े क्षेत्रों में बिजली बहाल कर दी गई, लेकिन फीडर-1 की लाइन में फाल्ट आने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.