संतकबीरनगर, अगस्त 22 -- Santkabir Nagar News: धर्मसिंहवा, हिन्दुस्तान संवाद। बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शनिवार को धर्मसिंहवा थाना परिसर में एसडीएम मेहदावल राजकुमार और सीओ मेहदावल सर्वदमन सिंह ने क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर आपसी भाईचारा बनाए रखने और निर्धारित नियमों के अनुसार जुलूस निकालने की अपील की।

बैठक में चर्चा बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर किसी भी कीमत पर ध्यान न दें। बिना पुष्टि के किसी सूचना को आगे प्रसारित करने से माहौल खराब हो सकता है। किसी भी तरह की अफवाह या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्...