Santkabir Nagar News: बाबा बैजूनाथ मंन्दिर का मलवा हटा, वाटर प्रूफ टेंट लगाकर शुरू हुआ जलाभिषेक
संतकबीरनगर, जुलाई 21 -- Santkabir Nagar News: लोहरैया, हिन्दुस्तान संवाद। बसवारी गांव का ऐतिहासिक बाबा बैजूनाथ धाम मन्दिर गिरने के बाद रविवार की देर रात तक मलवा हटाने का कार्य चलता रहा। मन्दिर गिरने की सूचना पर पहुंचे स्थानीय विधायक के साथ ही डीएम, एसपी ने तत्काल पूजन अर्चन शुरू कराने के उद्देश्य से वाटर प्रूफ टेंट लगाने की व्यवस्था कराया। देर रात मलवा हटने के बाद गर्भ गृह को वाटर प्रूफ टेंट लगाकर सुरक्षित किया गया। धुलाई के बाद सोमवार की सुबह से जलाभिषेक शुरू हो गया। क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर जलाभिषेक किया। इस दौरान रुद्राभिषेक के साथ ही कई अनुष्ठान भी आयोजित हुए। वहीं स्थानीय विधायक ने भावी मंदिर के मॉडल की नई ड्रॉईंग जारी कर कहा कि भव्य मंदिर का निर्माण होगा। दूसरी ओर मन्दिर कमेटी के लोगों ने विभिन्न राजनीतिक दलों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.