Santkabir Nagar News: बाप-बेटे समेत तीन पर केस दर्ज
संतकबीरनगर, जुलाई 2 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के डड़वा के रहने वाले बाप-बेटे समेत तीन के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया। पीड़ित राम अधीन पुत्र स्वर्गीय बनवारी का आरोप है कि 29 जून 2026 को समय शाम 07 बजे उसके पट्टीदार रामचन्द्र, हिमांशु, सुधांशु उसके रास्ते की जमीन पर बढ़चढ़ कर छाप लगवा रहे थे। मना करने पर उक्त लोग उसे गाली गलौज देने लगे और मार-झगड़े पर आमादा हैं। आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी देने लगे हैं। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि रामचन्द्र, हिमांशि, सुधांशु के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त कर जान से मारने की धमकी देने वाले तीन पर केस यह भी पढ़ें- Jaunpur News: पथरगड्डी उखाड़ने के आरोप में केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.