संतकबीरनगर, नवम्बर 14 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में छठ महापर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। शहर में मुखलिसपुर तिराहा, गोलाबाजार में पर्व से संबंधित सामग्री की दुकानें सज गई हैं। डाला, सूपा से लेकर दर्जनों तरह के फलों की जमकर बिक्री हो रही है। त्योहार आते ही फलों के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं, फिर भी व्रती श्रद्धा से खरीदारी कर रहे हैं। मुखलिसपुर तिराह स्थित फल मंडी पूरी तरह से गुलजार है। सुबह से ही महिलाओं और पुरुषों की भीड़ उमड़ रही है। दुकानों पर बांस के बने डाला, सूपा, कलश, टोकरी और नए कपड़े बिक रहे हैं। यह भी पढ़ें- Katihar News: आस्था के रंग में रंगा कटिहार, घर आंगन से घाट तक छठ की तैयारी दुकानदारों ने बताया कि इस बार डाला 150 से 400 रुपये और सूपा 50 से 150 रुपये तक बिक रहा है। पूजा क...