Santkabir Nagar News: बाउंड्रीवाल तोड़ने से रोकने पर गाली-गलौज, मारपीट
संतकबीरनगर, जुलाई 27 -- Santkabir Nagar News: बेलहर, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहरकला थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरपाती निवासी शिवशंकर पुत्र बीलर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अपने घर के सामने बाउंड्रीवाल बनवा रहे थे। इसी दौरान गांव की रामरती पत्नी धनुधारी, गुड़िया पत्नी धर्मराज, रामवती पत्नी पूर्णमासी तथा धर्मराज पुत्र बेजू वहां पहुंच गए। पीड़ित का आरोप है कि उक्त लोगों ने बाउंड्रीवाल बनाने का विरोध करते हुए उसे तोड़ने का प्रयास किया। जब उन्होंने बाउंड्रीवाल तोड़ने से मना किया तो आरोपियों ने उन्हें तथा उनके परिवार के लोगों को भद्दी-भद्दी गालियां दीं, मारने के लिए दौड़ाया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित शिवशंकर की तहरीर के आधार पर बेलहरकला पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.