संतकबीरनगर, नवम्बर 28 -- Santkabir Nagar News: सेमरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। दुधारा थाना क्षेत्र करही से बीते 24 नवंबर को आटा चक्की के सामने से मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने थाना दुधारा पुलिस को तहरीर देकर मोटरसाइकिल बरामद कराने की मांग की है।पीड़ित अबू हुजैफा पुत्र स्व.ओबैदुल्लाह द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार उसके भाई अबूजर के नाम से बाइक का रजिस्ट्रेशन है जो कि 24 नवंबर को चोरी हो गई। पीड़ित के मुताबिक मोटरसाइकिल को गांव के रामजीत की आटा चक्की के सामने खड़ी करने के बाद वह दूसरे की बाइक से बस्ती चला गया और जब वह शाम सात बजे वापस लौटा तो बाइक मौके से गायब थी। काफी खोजबीन करने के बावजूद मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चल सका।इसके बाद पीड़ित ने 26 नवंबर को थाना दुधारा पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी। पीड़ित ने पु...