Santkabir Nagar News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत
संतकबीरनगर, अक्टूबर 10 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के बिलौरा चौराहे के पास शुक्रवार की शाम को बाइक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि बेलौरा की रहने वाली 70 वर्षीय झुलरा देवी पत्नी रामसुमेर चौरसिया शाम को दवा लेने गांव के चौराहे पर गई थी। वह दवा लेकर वापस अपने घर जा रही थी। उसी दौरान बाइक चालक तेज गति से लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए गुजरा और महिला को टक्कर मार दिया। जिससे वृद्ध महिला सड़क पर गिर गई। गिरने से उसके सिर में और बाई ऑख के ऊपर व बाएं हाथ में तथा कमर में गंभीर चोटे आई। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए और सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन आनन-फानन में मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.