Santkabir Nagar News: बांस-बल्ली के सहारे दौड़ रही बिजली, खतरे में मोहल्ले की जिंदगी
संतकबीरनगर, नवम्बर 23 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत मेंहदावल के बीमापार मोहल्ले में बसे नए इलाके में बांस-बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति हो रही है। पांच साल से बनी इस अस्थायी व्यवस्था में जर्जर बांसों पर बिजली के तार लटक रहे है। इससे मोहल्लेवासियों के सामने हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। हल्की हवा चलते ही बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है, जबकि बरसात के दिनों में करंट उतरने की आशंका लोगों को डराती है। शिकायतों के बावजूद अब तक बिजली के खंभे नहीं लगाए जा सके है। लोगों का आरोप है कि मोहल्ले में करीब 5 वर्षों से विद्युत पोल लगाने की मांग की जा रही है, लेकिन शिकायतों को अनसुना किया जा रहा है।
बांस-बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति टंड़वरिया और मरवटिया गांव के बीच स्थित बीमापार के इस मोहल्ले में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.