संतकबीरनगर, जुलाई 28 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल के ग्रामीण इलाकों में बरसात शुरू होते ही बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पिछले करीब दस दिनों से रात के समय बिजली आपूर्ति लगातार बाधित रहने से ग्रामीणों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूरी रात अंधेरे में गुजरने के साथ उमस भरी गर्मी, जहरीले कीड़े-मकोड़ों और सर्पदंश का खतरा लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।कछार क्षेत्र के ग्रामीण पंकज, राजिंदर, श्रीनाथ, पियारे, राजेश और अमर सहित अन्य लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से रात में बिजली मिलना मुश्किल हो गया है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: उमस के बीच अघोषित बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी बारिश शुरू होते ही आपूर्ति बाधित हो जाती है। कई बार देर रात बिजली आती भी है तो कुछ ही...