Santkabir Nagar News: बभनी चौराहे से दबोचा गया जिला बदर घोषित अपराधी
संतकबीरनगर, अगस्त 31 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। बखिरा पुलिस ने गुंडा एक्ट में जिला बदर घोषित आरोपी को बभनी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर चोरी-छिपे जनपद में ही निवास कर रहा था। एसओ उमाशंकर त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग व गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना पर एसआई सुरेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल अजय कुमार सिंह, कांस्टेबल अनूप यादव, कांस्टेबल अमित यादव ने जिला बदर घोषित आरोपी शिवम यादव पुत्र राजबहादुर यादव निवासी देवकली, थाना बखिरा को बभनी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, जिला प्रशासन ने आरोपी को 06 माह की अवधि के लिए जनपद संतकबीरनगर से जिला बदर किया था और आदेश का तामिला भी करा दिया गया था। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: तीन मुकदमों का आरोपित छह माह के लिए जिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.