संतकबीरनगर, अक्टूबर 25 -- किराएनामा और पंजीकरण की नई व्यवस्था Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में शासन के निर्देश के बाद मकान का उपयोग आवासीय या व्यावसायिक प्रतिष्ठान के रूप में करने की स्थिति में किराएनामा और पंजीकरण करना होगा। अलग-अलग श्रेणी के किराए पर अलग-अलग दर निर्धारित हुई है। इसके लिए बकायदे नया शासनादेश जारी हुआ। इतना ही नहीं प्रमुख सचिव अमित गुप्ता की ओर से अभी हाल में ही प्रदेश के समस्त डीएम, महानिरीक्षक निबंधन, आयुक्त स्टांप, एडीएम राजस्व एवं वित्त और एआईजी स्टांप को पत्र जारी हुआ है। संपूर्ण समाधान दिवस, थाना समाधान दिवस या फिर प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों के समक्ष ऐसी शिकायतें पहुंचती है कि लंबे अर्से से रह रहे किराएदार ने मकान पर कब्जा कर लिया है और खाली नहीं कर रहे है। मकान और दुकान खाल...