संतकबीरनगर, जुलाई 25 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें पूरी तरह से बदहाल हो गई हैं। स्थिति यह है कि बरसात के मौसम में बदहाल सड़कों के कारण समस्या और बढ़ गई है। कई सड़कें तो ऐसी हैं जिनसे पैदल चलना भी कठिन हो गया है। लोग बड़ी मुश्किल से आवागमन कर रहे हैं। बरसात से पहले कई सड़कों के निर्माण की मांग की जा रही थी, लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। यही कारण है कि सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक सड़कें बदहाल पड़ी हुई हैं。 यह भी पढ़ें- Deoria News: ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें गड्ढे में तब्दील, दे रहीं दर्दबदहाल सड़कों की समस्या पौली ब्लॉक क्षेत्र पौली में आधा दर्जन सड़कें बदहाल हो गई हैं। सड़कों पर बड़े -बड़े गड्ढे बन गए, जिससे राहगीरों का आवागमन कठ...