संतकबीरनगर, सितम्बर 23 -- Santkabir Nagar News: मगहर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर को मोहनलालपुर से हाईवे को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क बदहाल है। इस सड़क पर चलना खतरों भरा है। सड़क निर्माण के लिए धन आने के बाद भी निर्माण न होने जिम्मेदारों की उदासीनता व कस्बे के विकास की कहानी को बयां कर रहा है।मगहर कस्बे को हाईवे से जोड़ने वाली प्रमुख सड़क अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है। जो कस्बे के काजीपुर चौराहे से नेशनल हाईवे को जोड़ती है। मोहनलालपुर मोहल्ले की यह सड़क वर्ष 2018 से जर्जर हालत में चल रही है। जिसमें सड़क का आधा निर्माण हो चुका है। जबकि धनाभाव के कारण देवेंद्र श्रीवास्तव के मकान से हाईवे तक सड़क टूटी फूटी, गड्ढे और जल जमाव की दुर्दशा को झेल रही है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी और कीचड़ जमा होने से राहगीरों को...