संतकबीरनगर, अक्टूबर 26 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। खलीलाबाद शहर के पूर्वी बंजरिया मोहल्ले में बच्चों के आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने एक महिला को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि महिला का सिर फोड़ दिया गया और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया गया।पीड़िता सुमन प्रजापति पत्नी भगवानदास निवासी पूर्वी बंजरिया (निर्मला चौधरी के बगल में) ने कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर दी है। तहरीर के अनुसार 19 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजे उसका लड़का घर के बाहर खेलने गया था, जहां पड़ोसी पवन कुमार के छोटे लड़के से कहासुनी हो गई। लड़के ने घर आकर रोते हुए मां को बताया। जब सुमन उलाहना देने पवन जायसवाल के घर पहुंची तो पवन और उसकी पत्नी ने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि दोनों ने लात-मुक्का से मारपीट की और सिर पर मारकर फोड़ ...