Santkabir Nagar News: बघौली में सूख रहे नल,गिरते वाटर लेवल से बढ़ी मुश्किलें
संतकबीरनगर, जुलाई 7 -- Santkabir Nagar News: बघौली। बघौली विकास खंड क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। गिरते भूजल स्तर के कारण गांवों में लगे सरकारी हैंडपंप, इंडिया मार्का नल जवाब देने लगे हैं। कई गांवों में नलों से पानी निकलना बेहद कम हो गया है, जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। बघौली क्षेत्र के जंगलकला,वाकरगंज ,बसडीला,भवानीगड़ा,परसवा,परदेशवा सहित कई गांवों में सुबह से ही पानी भरने के लिए काफी मनेहत करना पड़ रहा है। क्षेत्र के मनीष ,सीमा ,अंकित आदि लोगों ने बताया कि जिन हैंडपंपों से पहले पर्याप्त पानी निकलता था, वहां अब पानी की धार बेहद कम हो गई है। अगर ऐसे ही वाटर लेवल गिरता रहा तो एक दिन नल पानी देना बंद हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.