Santkabir Nagar News: बघौली में शुरू हुई निःशुल्क खून जांच सुविधा
संतकबीरनगर, जुलाई 27 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघौली में अब मरीजों को निःशुल्क खून जांच की सुविधा मिलने लगी है। इस नई व्यवस्था से क्षेत्र के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। पहले सामान्य रक्त जांच के लिए मरीजों को जिला अस्पताल जाना पड़ता था, जहां अत्यधिक भीड़ के कारण घंटों इंतजार करना पड़ता था और कई बार रिपोर्ट अगले दिन मिलती थी। अब पीएचसी बघौली में ही जांच कराकर मरीज कम समय में रिपोर्ट प्राप्त कर सकेंगे।
स्वास्थ्य सेवाओं का सुधार बघौली पीएचसी प्रभारी डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। अस्पताल में प्रशिक्षित लैब टेक्नीशियन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.