Santkabir Nagar News: बघौली ब्लॉक की 38 ग्राम पंचायतें सचिव विहीन, लोग परेशान
संतकबीरनगर, जुलाई 15 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। संतकबीरनगर जिले में बघौली विकास खंड की 38 ग्राम पंचायतों में सचिवों की कमी से पंचायत व्यवस्था प्रभावित हो गई है। कुछ ग्राम पंचायत सचिव निलंबित चल रहे हैं, जबकि कई नव तैनात सचिवों ने अब तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। इसके चलते अनेक ग्राम पंचायतों का संचालन अतिरिक्त प्रभार के सहारे किया जा रहा है।बघौली ब्लाक क्षेत्र के 38 गांवों में सचिवों के अभाव का असर विकास कार्यों के साथ-साथ जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पारिवारिक रजिस्टर की नकल, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा और अन्य सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी पड़ रहा है। ग्रामीणों को अपने कार्यों के लिए बार-बार ब्लॉक कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। क्षेत्र के अंकित, मनीष सहित तमाम ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.