Santkabir Nagar News: बखिरा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
संतकबीरनगर, अगस्त 3 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। बखिरा थाने में तैनात हेड कांस्टेबल अंगद कुमार को कर्तव्यों के निर्वहन में प्रथम दृष्टया लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन संबद्ध (लाइन हाजिर) कर दिया गया है। एसपी संदीप कुमार मीना ने रविवार को सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह की जांच आख्या के आधार पर यह कार्रवाई की है। एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि प्राप्त रिपोर्ट में मुख्य आरक्षी के विरुद्ध ड्यूटी के दौरान लापरवाही के आरोप पाए गए हैं। निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के लिए उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है। जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.