Santkabir Nagar News: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
संतकबीरनगर, अक्टूबर 2 -- Santkabir Nagar News: बेलहर, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर कला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बेलहर कला स्थित वार्ड संख्या एक भठली में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण व नकदी पार कर दिए। चोरों ने मुख्य गेट समेत चार कमरों के ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और डायल-112 की टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पारिवारिक पृष्ठभूमि भठली निवासी रामनाथ राय पुत्र स्वर्गीय राम बहाल राय परिवार समेत बेलहर स्थित पाही पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि बीते 21 तारीख को उनके छोटे भाई की पत्नी का ब्रेन हैमरेज से निधन हो गया था, जिसके बाद पूरा परिवार अंतिम संस्कार व अन्य धार्मिक कार्यों के लिए पैतृक गांव कसीहरा चला गया था। मंगलवार को पीड़ित परिवार घर आकर कुछ आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.