Santkabir Nagar News: फोन पर धमकी देने वाले पर केस दर्ज
संतकबीरनगर, अक्टूबर 11 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। दीवानी कचहरी में मुंशीगिरी करने वाले युवक ने फोन पर गाली-गलौज और धमकी का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।दिक्तौली, महुली निवासी संजय पुत्र स्वर्गीय भकोले, हाल पता मुखलिसपुर रोड खलीलाबाद का आरोप है कि 30 जून 2026 को दोपहर 12:34 से 12:40 बजे के बीच वह कचहरी में था। उसके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को एक फाइनेंस से बताते हुए गाली-गलौज और परिवार को लेकर अभद्र टिप्पणी की तथा घर आकर धमकी देने की बात कही।संजय का आरोप है कि पूरी बात की रिकॉर्डिंग उसके पास मौजूद है। पुलिस ने तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: राज्यमंत्री के कार्यालय प्रभारी को फोन पर जान से मारने की धमकी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.