Santkabir Nagar News: फुटबॉल प्रतियोगिता में एचआर इंटर कालेज बना विजेता
संतकबीरनगर, अगस्त 15 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। माध्यमिक विद्यालयों की जनपदीय फुटबॉल प्रतियोगिता हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज में शुक्रवार आयोजित की गई। इसमें कुल दो विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सीनियर बालक वर्ग में हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने 9-2 के स्कोर से मौलाना आजाद इंटर कॉलेज को पराजित करके गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसी प्रकार सीनियर बालिका वर्ग में जिले से अन्य किसी विद्यालय से टीम न आने के कारण हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज के सीनियर टीम विजेता हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन और समापन विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार ओझा ने किया गया। खेल और खिलाड़ियों के महत्व पर प्रकाश डाला गया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल और खेल प्रमाण पत्र देकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।.
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.