Santkabir Nagar News: फसल बचाने की जिद में अटकी कई गांवों की बिजली बहाली, खेतों में टूटे पड़े हैं पोल
संतकबीरनगर, अक्टूबर 2 -- Santkabir Nagar News: मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। पिछले दिनों आई तेज आंधी-पानी में किसानों के खेतों में टूटे बिजली पोल अब बिजली बहाली की राह में सबसे बड़ी अड़चन बन गए है। खेतों में खड़ी किसानों की तैयार फसल को बचाने के लिए किसान टूटे पोलों की जगह नए पोल लगाने नहीं दे रहे है। नतीजा यह कि बिजली विभाग के सामने पोल लगाने की मजबूरी है तो किसानों के सामने महीनों की मेहनत से तैयार फसल बचाने की चिंता बनी हुई है। इसी खींचतान में सांथा फीडर से जुड़े बेला कला, अमरडोभा, श्रीनगर, सिक्टौर समेत आधा दर्जन से अधिक गांवों में करीब एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि विभाग सक्रियता दिखाते हुए वैकल्पिक फीडर से आपूर्ति बहाल कर सकता है, लेकिन अब तक इस दिशा में भी कोई पहल नहीं हुई है। जिससे आधा दर्जन से अधिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.