संतकबीरनगर, अक्टूबर 29 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के भरदवलिया में महिला का छप्पर उजाड़ने की कोशिश करने और विरोध पर गाली गलौज जानमाल की धमकी के आरोप में प्रधान समेत दो के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया। धनघटा क्षेत्र के हड़िया माफी के रहने वाले छोटेलाल केवट पुत्र स्वर्गीय श्रीराम का आरोप है कि उसकी मां कैलाशी देवी भरदवलिया गांव में कई वर्षों से पन्नी डालकर रहती हैं। भरदवलिया माफी के प्रधान वाहिद एवं उनके सहयोगी दिल मोहम्मद आदि उसका छप्पर हटाना चाहते हैं। उसके मना करने पर गाली, गलौज, मारने पीटने एवं जान से मार डालने की धमकी देते हैं। पीड़ित ने धनघटा पुलिस को तहरीर देकर उक्त लोगो के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की। एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रधान वाहिद और दिल मोहम्मद आदि के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन...