Santkabir Nagar News: पौली-बछईपुर सड़क पर जल जमाव, आवागमन में भारी परेशानी
संतकबीरनगर, जुलाई 22 -- Santkabir Nagar News: पौली। पौली स्थित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पर जल जमाव और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण ग्रामीणों, राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की खराब हालत से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। पौली से बछईपुर पीएम सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क पर बने गड्ढों में बारिश व घरों से निकलने वाला गंदा पानी हमेशा पानी भरा रहता है। इस गड्ढे में गिरकर अक्सर राहगीर चोटिल हो जाते हैं। इसका असर स्कूली बच्चों के आवागमन और छोटे दुकानदारों के कारोबार पर भी पड़ रहा है। रामजानकी मार्ग से मुड़ते ही गौवापार गाँव तक संपर्क मार्ग पर करीब 100 से 150 मीटर के दायरे में बड़े-बड़े गड्ढे हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: राजमार्ग का मरम्मत कार्य अधूरा छोड़कर गायब हुए कर्मचारी, राहगीर परेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.