संतकबीरनगर, अगस्त 4 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा सोनम की मौत हैंगिंग से होना आया है। पुलिस की जांच पड़ताल में प्रेम संबंध में छात्रा के जरिए आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आई है। जबकि पीड़ित परिजनों ने बेटी की सहेली और एक युवक पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। विदेश से पिता के घर पहुंचने की प्रतीक्षा में शव का अंतिम संस्कार रोक दिया गया है।

सोनम का व्यक्तिगत विवरण धनघटा क्षेत्र के हैंसर बाजार की रहने वाली 20 वर्षीय सोनम पुत्री नंदलाल साहनी बीएससी नर्सिग की तैयारी कर रही थी। वह सात माह से खलीलाबाद के घोरखल मोहल्ले में किराए के मकान में रहती थी। शनिवार की रात उसकी संदिग्ध हाल में मौत हो गई। छात्रा के बगल के कमरे में रहने वाली उसकी सहेली और एक युवक एबुलेंस से उसे जिला अस्पताल ले...