संतकबीरनगर, सितम्बर 13 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बरईटोला मोहल्ले में शनिवार सुबह पॉलिटेक्निक के छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। परिजन आनन-फानन उसे फंदे से उतारकर संयुक्त जिला चिकित्सालय ले गए, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।बरईटोला निवासी सुभाष चौरसिया का 22 वर्षीय पुत्र मुन्ना चौरसिया गोरखपुर जिले के गीडा स्थित पॉलिटेक्निक में पढ़ाई करता था। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसके पिता सुभाष चौरसिया सेना से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। परिजनों के मुताबिक शनिवार सुबह पिता सुभाष ने कमरे में मुन्ना को छत में लगे पंखे की कुंडी से दुपट्टे के सहारे...