Santkabir Nagar News: पैड़ी-हनुमानगंज मार्ग के गड्ढों व जाम से मुश्किलों से जूझ रहे लोग
संतकबीरनगर, अक्टूबर 13 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के पैड़ी-हनुमानगंज मार्ग पर सफर करना लोगों के लिए आसान नहीं रह गया है। प्रतिदिन किसी को समय से अस्पताल पहुंचना है तो किसी बच्चे को स्कूल। किसी को रोजी-रोटी के लिए बाजार जाना है तो किसी को जरूरी काम से दूसरे जनपद पहुंचना है। लेकिन जगह-जगह बने गड्ढे व टूट चुकी सड़क व पटरियां राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं। संकरी सड़क पर दो वाहन आमने-सामने आ जाएं तो निकलने के लिए जगह तलाशनी पड़ती है। ऐसे में हर सफर परेशानी और दुर्घटना की आशंका के बीच पूरा होता है।
मार्ग की बदहाली से बढ़ी परेशानी बीएमसीटी मार्ग पर स्थित पैड़ी से दानोंकुइयां तक करीब सात किलोमीटर लंबे मार्ग पर वर्ष 1982 में लेपन कार्य कराया गया था। उस समय यातायात का दबाव कम था, लेकिन अब वाहनों की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.