संतकबीरनगर, सितम्बर 5 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के नाथनगर ब्लॉक मुख्यालय पर शनिवार को एक अदद आवास की मांग को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों के कार्यालयों का चक्कर काट रहे एक युवक ने ऐसा कदम उठाया कि अचानक हड़कंप मच गया। महुली थाना क्षेत्र के छितही गांव निवासी तबरेज अहमद प्लास्टिक की बोतल में पेट्रोल लेकर ब्लॉक मुख्यालय पहुंच गया और सीधे कार्यालय में जाकर आवास की मांग करने लगा। हाथ में पेट्रोल की बोतल देखकर ब्लॉक कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक से पेट्रोल की बोतल अपने कब्जे में ले लिया। छितही गांव निवासी तबरेज अहमद पुत्र तफज्जुल हुसैन का कहना है कि वह काफी समय से आवास के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं ...