संतकबीरनगर, अगस्त 14 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंधु की बैठक का आयोजन वीर चक्र सिपाही सत्यवान सिंह सभागार में संपन्न हुई। बैठक में लगभग 60 पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, सेवारत सैनिकों एवं उनके आश्रितों ने हिस्सा लिया और अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। सीडीओ ने पूर्व सैनिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया।

पूर्व सैनिकों की समस्याएँ आयोजित बैठक में पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने मामलों की गंभीरता से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों से संबंधित मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने बंदोबस्त अधिका...