संतकबीरनगर, सितम्बर 13 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल क्षेत्र में लगातार बिगड़ रही बिजली व्यवस्था और उपकेंद्रों पर बढ़ते ओवरलोड को लेकर पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल ने पहल की है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की। उन्होंने बौरव्यास विद्युत उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने के साथ ही बेलहर क्षेत्र के बभनी में नए पावर हाउस के निर्माण को जल्द मंजूरी देने की मांग की। पूर्व विधायक ने प्रबंध निदेशक को दिए पत्र में बताया कि बौरव्यास विद्युत उपकेंद्र पर क्षमता से अधिक लोड होने के कारण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उपकेंद्र से जुड़े बीस से अधिक गांवों की व्यवस्था संभालने के लिए सिद्धार्थनगर क्षेत्र से विद्युत आपूर्ति को जोड़ा गया...