Santkabir Nagar News: पुल की छत से निकली सरिया दे रही हादसे को दावत
संतकबीरनगर, अक्टूबर 26 -- Santkabir Nagar News: पौली, हिन्दुस्तान संवाद। कुआनो नदी पर महेश्वरपुर के पास बने पुल की छत से निकली लोहे की सरिया राहगीरों के लिए खतरे का कारण बनी हुई है। पुल से होकर गुजरने वाले लोगों को हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। छत से बाहर निकली सरिया किसी भी समय राहगीरों को चोटिल कर सकती है। इसके बावजूद पुल की मरम्मत को लेकर संबंधित विभाग की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय निवासियों ने कहा कि इसे दुरुस्त करने की जरूरत है। नहीं तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।कुआनो नदी पर बना महेश्वरपुर का पुल क्षेत्र के लोगों के आवागमन की दृष्टि से बड़ा महत्वपूर्ण है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। ऐसे में पुल की छत से निकली सरिया लोगों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। स्थानीय निवासी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.