संतकबीरनगर, जुलाई 14 -- Santkabir Nagar News: नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना महुली परिसर में सोमवार को पुलिस कम्युनिटी यूनिट की बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों, व्यापारियों, ग्राम प्रतिनिधियों एवं यूनिट के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में पुलिस-जन सहभागिता को मजबूत बनाने, कानून का पालन करने और सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन पर विशेष बल दिया गया।बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय ने कहा कि प्रत्येक नागरिक कानून का सम्मान करते हुए अपने परिवार और समाज को सुरक्षित, जागरूक एवं अनुशासित बनाने में सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण में आमजन का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का अनिव...