संतकबीरनगर, अक्टूबर 23 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बैंक चौराहे पर दो दिन पूर्व हुई मारपीट और फायरिंग की घटना पुलिस की जांच में झूठी निकली। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि मौके पर कुछ लोगों की भीड़ जुटी थी, जहां सिर्फ वाद-विवाद ही हुआ था।

पुलिस जांच में क्या सामने आया कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि बाहिलपार गांव निवासी आलोक राय (19) पुत्र स्वर्गीय सतीश राय ने सूचना दिया कि वह खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास के पास किराए के मकान में परिवार के साथ रहकर बीकाम की पढ़ाई करता है। ऊनखास उर्फ ओनिया गांव निवासी उसके एक दोस्त से कुछ लोगों की पुरानी रंजिश है। 20 अक्टूबर की रात करीब पौने दस बजे वह बाइक से मोहद्दीनपुर के रहने वाले अन्य युवक के साथ बैंक चौराहे पर गया था। इसी दौरान कुछ मनबढ़ों ने उसके दो...