संतकबीरनगर, अगस्त 22 -- Santkabir Nagar News: संतकबीरनगर, निज संवाददाता। पुरानी पेंशन बहाली तथा सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने हेतु अटेवा ने शुक्रवार को ओपीएस तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा जूनियर हाईस्कूल से शुरू होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची, जहां ज्ञापन सौंपा गया। अटेवा ने निजीकरण के खिलाफ भी आवाज बुलंद की। इस दौरान अटेवा के शिक्षकों और कर्मचारियों ने करीब चार किमी पैदल मार्च किया।अटेवा के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार चौहान ने कहा कि पुरानी पेंशन के मुद्दे पर सरकार मौन है। पेंशन हमारा अधिकार है। पुरानी पेंशन से कम कुछ भी स्वीकार नहीं है। टेट की अनिवार्यता से लोगों की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है। यह भी पढ़ें- पुरानी पेंशन और निजीकरण के विरोध में अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा सेवारत शिक्षकों के टीईटी पास करने के सुप्रीम को...