संतकबीरनगर, अगस्त 27 -- Santkabir Nagar News: बेलहर, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर क्षेत्र के रुधौली-दुर्गाजोत मार्ग पर राजघाट से सुरसा चमनजोत जंगल तक करीब तीन किलोमीटर सड़क के दोनों किनारों पर उगी झाड़ियों से राहगीरों को परेशानी हो रही थी। झाड़ियों के कारण सड़क का काफी हिस्सा दिखाई नहीं देता था, जिससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। इस समस्या को लेकर कुछ दिन पहले हिन्दुस्तान अखबार ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद मोहनधनसीरा महाविद्यालय के प्रबंधक रामनरेश चौधरी और राकेश चौधरी ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए देर शाम निजी धन से जेसीबी लगवाकर सड़क के दोनों किनारों पर उगी झाड़ियों की सफाई कराई।झाड़ियों की सफाई होने से सड़क अब राहगीरों को साफ दिखाई देने लगी है और दुर्घटना की आशंका भी कम हुई है। स्थानीय लोगों का कहन...